Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पत्रकार के सवाल पर भड़कने को लेकर सुनील गावस्कर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड सरजमींं पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 1-4 से सीरीज गंवानी पड़ी है। नंबर वन टेस्ट टीम की इस सीरीज हार हर किसी भारतीय को निराश कर दिया है। जहां भारतीय फैंस को इस हार का बड़ा दुख पहुंचा तो वहीं टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री भी इस हार से उखड़े हुए हैं।

विराट कोहली के पत्रकार के सवाल पर भड़कने पर बोले सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड से मिली हार के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल किया गया तो विराट कोहली भड़क गए और उल्टा पत्रकार को ही सवाल कर दिया। इस दौरे पर भारत के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाजों ने लुटिया डूबो दी। इससे कोहली बड़े दुखी हैं। सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को रवैये को गलत नहीं माना है।

virat kohli test match

इंग्लैंड ने महत्वपूर्ण मौके पर दिखाया अच्छा खेल

सुनील गावस्कर ने कहा कि “नतीजा निराशाजनक है क्योंकि हमने एक बार फिर से हमला किया और लगभग 100 विकेट निकाल ही लिए थे। ये हमारे गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन दिखाता है। ये केवल इसलिए हुआ कि विराट कोहली के अलावा हमारे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मैच के महत्वपूर्ण समय पर इंग्लैंड ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भारत असफल रहा। वैसे कुछ भी हो सकता था लेकिन 4-1 एक बड़ी जीत है।  ये इस तरह की स्थिति में 3-2 भी नहीं है। ये दिखाता है कि जब जरूरत थी तो इंग्लैंड ने महत्वपूर्ण पल जीते।”

रिपोर्टर को ऐसे समय पर इस तरह का नहीं करना चाहिए सवाल

वहीं पत्रकार के सवाल पर विराट कोहली के भड़कने पर सुनील गावस्कर ने कहा कि “शायद ये सवाल पूछने का गलत समय था। वो (विराट) अभी वास्तव में हार से दुखी होंगे। हो सकता है कि रिपोर्टर ये पूछने के लिए उचित था लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई कप्तान ये कहेगा कि आप सही हैं। लेकिन हमनें गलत बयान दिया। ईमानदारी से देखे तो रवि शास्त्री ने ऐसा इसलिए कहा होगा( 15 साल की सबसे अच्छी टीम) क्योंकि इससे टीम का मनोबल नहीं गिरे। मुझे नहीं लगता कि वो पिछली टीमों को नीचा दिखाने के लिए ऐसा कर रहे थे। मुझे विश्वास है कि कोच का ये इरादा नहीं था।”

विराट कोहली की प्रतिक्रिया को नहीं लेना चाहिए गंभीरता से

उनकी टीम 1-3 से नीचे थी और शायद वो उच्च स्तर पर खत्म होना चाहते थे मुझे नहीं लगता कि हमें विराट की प्रतिक्रिया में बहुत कुछ पढ़ना चाहिए। ये स्पष्ट था कि कप्तान ने जो किया उससे वो निराश थे और शायद उसी तरह से उन्होंने जवाब दिया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पत्रकार के सवाल पर भड़कने को लेकर सुनील गावस्कर ने दी अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.