Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माइक बंद करना भूले रोहित शर्मा, सरफराज अहमद और मुर्तजा से बोल गये कुछ ऐसा

asia cup

एशिया कप 2018 शुरु होने से पहले सभी कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा, पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद और बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल रही है.

‘अपने लड़कों को कंट्रोल में रखें’

कहते हैं जब पड़ोसी मिलते हैं तो गॉसिप शुरु होने में देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही एशिया कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी देखने को मिला. कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा के बगल में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद बैठे हुए थे. जबकि सरफराज के बगल में बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा बैठे थे.

अभी कॉन्फ्रेंस शुरु होने ही वाली थी कि कप्तानों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया. इसी बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों के मामलों में फंसने का मुद्दा उठा.

सरफराज ने मशरफे से किसी खिलाड़ी के बारे में पूछा तो मशरफे ने कहा कि वो सस्पेंड हो गया.

इस पर सरफराज ने हंसते हुए रोहित से कहा इनके लड़के बड़े फंसते हैं. इसी बीच मशरफे ने रोहित से कहा कि हर बार ऐसा ही होता है.

asia cup press confrence

रोहित ने भी सलाह देते हुए कहा कि आपको कंट्रोल करना चाहिए इन सबको. मुर्तजा ने कहा सब कुछ करता है मगर थोड़ा. रोहित ने कहा मगर गलत काम तो गलत ही होता है.

इसी बीच सरफाज ने किसी क्रिकेटर के बारे में कहा कि वह भी ऐसा फंसा था ना, मुर्तजा ने कहा हां. इन तीनों कप्तानों की ये बातचीत काफी लंबी हुई. शायद उनका ध्यान इस ओर नहीं गया कि माइक और कैमरे ऑन हैं.

रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. विराट कोहली को आराम दिया गया है. भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग के साथ होगा. जबकि दूसरा मुकाबला 19 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा. एशिया कप का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 15 सितम्बर को हुआ. जिसमें बांग्लादेश ने 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस वीडियो 

The post वीडियो : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माइक बंद करना भूले रोहित शर्मा, सरफराज अहमद और मुर्तजा से बोल गये कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.