पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एशिया कप में चुनी जा रही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से खुश नहीं है. वह जानना चाहते हैं कि आखिर कोच रवि शास्त्री और कप्तान रोहित शर्मा में से कौन प्लेइंग इलेवन का चयन कर रहा है. इससे पहले भी वह लगातार टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाते आ रहे हैं.
पूर्व कप्तान जानना चाहते प्लेइंग XI के पीछे कौन ?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सौरव गागुली ने अपनी बुक ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ के लाँच के मौके पर टीम इंडिया को लेकर कई बातें कहीं. इस दौरान जब उनसे कहा गया कि वह मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री से अगर कोई सवाल करना चाहते हैं तो वो क्या होगा. इस पर गांगुली ने फ़ौरन से सवाल करते हुए कहा कि मौजूदा टीम में प्लेइंग इलेवन कौन चुनता है शास्त्री या रोहित ?
इस बीच गांगुली ने विराट कोहली को सलाह देते हुए कहा ”विराट को इस पर थोड़ा सा काम करना होगा. मैंने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को सपोर्ट किया क्योंकि मैंने उन्हें करीब से जाना था. मैंने देखा था कि वो प्रेशर में कैसे खेलते हैं.”
गांगुली ने अपनी कप्तानी के दौरान वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और हरभजन जैसे खिलाड़ियों को बैक किया था. इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाया.

वहीं सौरव गांगुली का कहना है कि क्रिकेट में कोच को बैकसीट पर बैठना चाहिए. उन्होंने कहा ”क्रिकेट और फुटबॉल में फर्क है. फुटबॉल कोच का गेम है, जबकि क्रिकेट कप्तान का. कोच को बैकसीट लेनी चाहिए जबकि कप्तान को टीम चलानी चाहिए”
इससे पहले सौरव गांगुली केएल राहुल को दिनेश कार्तिक की जगह मौका दिए जाने की बात चुके हैं. उनका मानना है कि टीम का चयन आने वाले विश्वकप को ध्यान में रखकर करना चाहिए. गांगुली का तर्क है कि दिनेश कार्तिक अपने करियर के अंत की ओर हैं, ऐसे में भारतीय टीम को केएल राहुल और पंत जैसे खिलाड़ियों के बारे में सोचना चाहिए.
The post सौरव गांगुली ने उठाया प्लेइंग इलेवन पर सवाल, कहा रोहित और शास्त्री में कौन चुन रहा टीम appeared first on SportzWiki Hindi.