Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : धोनी और सचिन ने लगाया था गले लेकिन जब गंभीर का पैर छूने जबरन मैदान में घूसा प्रसंशक, तो गंभीर ने किया कुछ ऐसा

gautam gambhir

गौतम गंभीर की कप्तानी में दिल्ली टीम विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अभी तक दिल्ली ने दो मैच खेले हैं. जिसमें दोनों में टीम ने जीत दर्ज की. गौतम गंभीर भी बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. गंभीर ने पहले ही मैच में 48 गेंदों पर 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी.

जब गंभीर के पैर छूने पहुंचा प्रशंसक 

भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए गौतम गंभीर ने पूरी दुनिया में अपने फैन्स बनाए. फैन उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं. एक ऐसा ही फैन विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान दिखा. खेले जा रहे मैच के बीच में गंभीर का एक जबरा फैन बाउंड्री पर लगी बैरियर को पार करते हुए बाउंड्री के अंदर घुस गया और जाकर गंभीर के पैरों पड़ गया.

गौतम गंभीर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाया. यह दिखाता है कि वह एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ शानदार कप्तान भी रहे हैं.

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी भारतीय टीम की एक सफल जोड़ी रही है. गंभीर ने भारत के लिए अनेकों मैच जिताऊ पारियां खेलीं. जिसमें उनकी जबरदस्त पारी विश्वकप 2011 के फाइनल मुकाबले में खेली गयी पारी रही. जिसकी मदद से भारत जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था.

gautam gambir

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की ओर से 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए. जबकि वनडे में 39.68 की औसत से गंभीर ने 5238 रन बनाए हैं. जिसमें 11 शतक और 34 अर्द्धशतक दर्ज हैं. गंभीर ने अपना आखिरी वनडे मैच 26 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वहीं उनका आखिरी टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ रहा.

The post वीडियो : धोनी और सचिन ने लगाया था गले लेकिन जब गंभीर का पैर छूने जबरन मैदान में घूसा प्रसंशक, तो गंभीर ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.