थाईलैंड| मोदोउ सूउगो के चार गोलों की बदौलत इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब मुंबई सिटी एफसी ने नए सीजन के आगाज से पहले यहां रविवार को लामपांग एफसी को 6-2 से करारी शिकस्त दी। फ्रेंच क्लब ओलम्पिक डी मार्सिले के पूर्व खिलाड़ी सूउगो ने 14वें मिनट में मुंबई के लिए अपना पहला गोल दागा।

दूसरे हाफ में भी मुंबई ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। 53वें मिनट में सूउगो ने मैच का अपना दूसरा गोल किया। इसके कुछ मिनट बाद सूउगो ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
थाईलैंड की लीग-2 में खेलने वाले लामपांग एफसी ने 63वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। लामपांग की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और सूउगो ने 25 गज की दूरी से मैच का चौथा गोल दागा। मुंबई 5-1 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रुकी और प्रांजल भूमजी ने गोल करके स्कोर 6-1 कर दिया। लामपांग के लिए दूसरा गोल चोक ने दागा।
The post मुंबई सिटी एफसी ने दूसरा प्री-सीजन मैच अपने नाम किया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.