इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण 2019 में खेला जाना है। जैसा कि हम सभी को पता है कि आईपीएल अप्रैल और मई के महीने में खेला जाता है। 2019 में इस दौरान भारत में आम चुनाव भी होने हैं। 2009 में आम चुनाव की वजह से पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में हुआ था वहीं 2014 में शुरुआती मैच यूएई में हुए थे। अब 2019 को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किस देश में होगा।
खबरों की माने तो आईपीएल एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है लेकिन इसके अलावा बीसीसीआई के पास और भी कई विकल्प हैं। हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
1. यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई)

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 के बाद अब एशिया कप 2018 यूएई में ही हो रहा है। यूएई में अबू धाबी, दुबई और शारजाह जैसे मैदान हैं। वहां के मैदान बेहतरीन होने के साथ ही पिचें भी अच्छी हैं। इसके साथ ही वहां काफी भारतीय भी रहते हैं। यूएई में पहले से ही पीएसएल के मैच भी होते हैं और अगर वहां एक बार फिर आईपीएल का आयोजन होता है तो दर्शकों को जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि अगर दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल नहीं हुआ तो यूएई दूसरा सबसे बेहतरीन विकल्प है।
The post दक्षिण अफ्रीका के अलावा इन देशों में किया जा सकता है आईपीएल का आयोजन appeared first on SportzWiki Hindi.