दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2018 के मैच में आज भारत और पाकिस्तान भिड़ने जा रहे हैं. इस हाईबोल्टेज मुकाबले का माहौल पूरी तरह से बना हुआ है. इसी बीच एक पाकिस्तानी एंकर ने भारत और पाकिस्तान के हाल ही के प्रदर्शन के आंकड़ों की तुलना करने की कोशिश की. इस पर गौतम गंभीर ने अपने अंदाज़ में करारा जवाब दिया.
गंभीर ने अपने अंदाज़ में कुछ इस तरह दिया जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले टीवी चैनलों पर डिबेट में एक अलग ही माहौल नज़र आ रहा है. एक ऐसी ही डिबेट भारत के न्यूज़ चैनल एबीपी और पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल एआरआई की संयुक्त रूप से चल रही थी. इसी डिबेट में गौतम गंभीर भी मौजूद थे. इसी दौरान पाकिस्तानी एंकर ने भारत और पाकिस्तान के हाल ही के परिणामों की तुलना करने की कोशिश की.
इस पर गंभीर ने करारा जवाब देते हुए कहा ”इंग्लैंड की परिस्थितियों में इंग्लैंड के खिलाफ हारने और जिम्बाब्वे में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतने में जमीन-आसमान का फर्क है. जिम्बाब्वे से तो हमारी टीम इंडिया ए टीम भी जीत सकती है. अपनी रैंकिंग देखो और हमारी रैंकिंग देखो.”

गंभीर ने कहा ”पाकिस्तान ज़िम्बाम्वे और बांग्लादेश के खिलाफ जीत कर खुश है. चैंपियन ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बहुत ज्यादा मैच नहीं जीते हैं.”
भारतीय टीम एशिया कप से पहले इंग्लैंड दौरे पर थी. जहां वनडे, टी 20 और टेस्ट सीरीज खेली गयी. टेस्ट सीरीज और वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. जबकि टी-20 सीरीज में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी.
वहीं पाकिस्तान टीम ने अभी हाल ही में ज़िम्बाम्वे का दौरा किया था. जहां टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में जीत दर्ज की. इसके बाद से अब पाकिस्तान टीम एशिया कप में खेल रही है.
The post पाकिस्तानी एंकर ने मैच से पहले भारत के लिए कह दिया कुछ ऐसा भड़के गंभीर ने उसके सामने ही कहा पहले हमारी और अपनी रैंकिंग देखों appeared first on SportzWiki Hindi.