Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के फाइनल में ये इतिहास दोहराने उतरेगी भारतीय टीम

खेलडेस्क। भारतीय टीम शुक्रवार को जब एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला करेगी तो उसका लक्ष्य सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने को होगा।

एशिया कप में लगातर दूसरी बार भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जिसने सुपर चार के अन्तिम मैच में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

भारतीय टीम ने दो साल पहले टी-20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में बांग्लोदश को शिकस्त देकर छठवीं बार खिताब पर कब्जा किया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर से इतिहास दोहराने उतरेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। खुद रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। धवन ने तो इस टूर्नामेंट में दो शतक भी लगाए है।

भारतीय दर्शक एक बार फिर से भारतीय सलामी बल्लेबाजों से इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गेंदबाजी में भी रवीन्द्र जडेजा और टीम के अन्य गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को शिकस्त देकर दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने वाली बांग्लादेश टीम पहली बार खिताब जीत एशिया कप में इतिहास रचने उतरेगी।

मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन की अर्धशतकीय पारियों के बाद मुस्तफिजुर रहमान की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने सुपर चार मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल, के खलील अहमद।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, नाजमुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी, नाजमुल हुसैन, मोमिनुल हक, सौम्या सरकार, इमरुल कायेस।