Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने एशिया कप में विराट कोहली को आराम देने पर व्यक्त की प्रतिक्रिया

एशिया कप में भारतीय टीम कल हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित शर्मा को कप्तानी मिली है। एशिया कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने है, ऐसे में टीम को अपने कप्तान की कमी जरुर महसूस होगी।

सुनील गावस्कर ने लिया विराट का पक्ष

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने का मानना है कि विराट कोहली के आराम लेने का फैसला सही है। उन्होंने आज तक के सलाम क्रिकेट प्रोग्राम में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम देने का समर्थ किया। उन्होंने कहा

“मानसिक रूप से इंग्लैंड सीरीज के बाद विराट को आराम की जरूरत थी और उसके लिए एक कदम पीछे लेने में बुराई नहीं है।”

इंग्लैंड में रहा था विराट प्रदर्शन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। जहाँ अन्य बल्लेबाज सीरीज में रन बनाने को जूझ रहे थे वहीं विराट ने पूरे सीरीज में रनों का अम्बार लगा दिया। उन्होंने 5 टेस्ट मैच में करीब 600 रन बनाये वहीं दोनों टीम को मिलाकर कोई भी बल्लेबाज 400 रन भी नहीं बना पाया।

इंजरी से रहे हैं परेशान

विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। इसके बावजूद वह चोट की वजह से काफी परेशान रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी लॉर्ड्स टेस्ट में भी पीठ की चोट की वजह से वह काफी समय तक मैदान से बाहर रहे थे। हालाँकि, उन्होंने आराम नहीं लिया लेकिन लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से वह चोट भी बढ़ सकती है।

विराट कोहली ने माना कि वह 2011 से ही पीठ से परेशान हैं। यही वजह है कि आगे की सीरीज को ध्यान में रखकर विराट कोहली को आराम दिया गया है।

The post सुनील गावस्कर ने एशिया कप में विराट कोहली को आराम देने पर व्यक्त की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.