भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच कैनिंगटन ओवल में होने वाले पांचवे टेस्ट मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम ने तो अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन भारत की टीम में दो बड़े बदलाव हुए है.
हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा को मिली टीम में जगह

सीरीज के इस पांचवे व अंतिम टेस्ट मैच में हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा को टीम में मौका मिला है. हनुमा विहारी को जहां हार्दिक पंड्या की जगह टीम में मौका मिला है. वहीं रविन्द्र जडेजा को रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में मौका मिला है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि मुझे दोनों तरफ हैड चाहिए. टॉस जीतने का यही मेरे पास एकमात्र तरीका है. यह एक अच्छा विकेट दिखता है, लेकिन पिच पर घास है और पहला सत्र बल्लेबाजी टीम के लिए जरुर कठिन होगा.
यह सीरीज ओपनर बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रही है, इसलिए आपको उनका सम्मान करना होगा. उन्हें एक और मौका देना होगा. सलामी बल्लेबाजों साझेदारी बढ़ाने के बारे में कड़ी मेहनत कर रहे है.”
विराट ने बताया हनुमा को टीम में जगह मिलने का कारण

विराट कोहली ने टॉस के वक्त युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी को टीम में मौका मिलने का कारण बताते हुए कहा, “हमने आज हार्दिक की जगह हनुमा विहारी को टीम में मौका दिया है, हनुमा एक शानदार बल्लेबाज है और उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 60 के करीब औसत है, इसलिए उन्होंने खुद भारतीय टीम में जगह पाने का अपने लिए रस्ता तैयार किया है. हमने आज अश्विन की जगह टीम में जडेजा को भी मौका दिया है.”
कुक एक महान खिलाड़ी

कुक के अंतिम टेस्ट को लेकर विराट ने कहा, “एलिस्टर कुक एक महान खिलाड़ी है. उन्होंने इन मुश्किल परिस्थितियों वह दुनिया की सभी पिचों पर करीब 12,000 रन बनाये है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक है.”
The post इस वजह से विराट ने हार्दिक की जगह हनुमा विहारी को दिया टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.