Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के बाद अंपायर से भिड़ना इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को पड़ गया महंगा

इंटरनेट डेस्क ।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच भारत के लिए बहुत ज्यादा अहम हो गया है। इस सीरीज को 3-1 से जीतकर इंग्लैंड इस सीरीज के अंतिम मैच को जीतकर जीत के अंतर को बढ़ाना चाहती है। लेकिन इस मैच की तीन दिन के खेल को देखकर लगता है की यह मैच ड्रॉ हो सकता है। इस सीरीज में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को परेशान किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी तक इस सीरीज में विराट को एक भी आउट नहीं किया है।

इस सीरीज में विराट का विकेट लेना इंग्लैंड टीम के लिए अपनी जीत पक्की होने जैसा लगता है। इस वजह से विराट को आउट करना सभी गेंदबाजों का पहला लक्ष्य है और इस लक्ष्य के कारण अंतिम मैच में एंडरसन ने विराट को भी परेशान किया था। एक बार विराट कोहली के खिलाफ पगबाधा की असफल अपील पर डीआरएस लेने के बाद उन्हें अंपायर कुमार धर्मसेना से क्रोध में आकर अपनी कैप छीनते हुए और आक्रामक तरीके से बात करने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। एंडरसन को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी करार दिया है।

इसके बाद एंडरसन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ इस तेज गेंदबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। विराट ने अंतिम टेस्ट में हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा को मौका दिया और इस मौके का फायदा उठाते हुए इस मैच की पहली पारी में टीम को सकंट से बाहर निकालने का काम किया है। इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 40 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट खोकर कुल 154 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एलिस्‍टर कुक 46 रन और कप्तान जो रूट 29 रन बनाकर नाबाद है।



Herald