Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी-कभी फुटबॉल लोगों के लिए इंतजार नहीं करता : केहिल

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी के डिफेंडर गैरी केहिल अलग वर्ष जनवरी में विंटर ट्रांसफर विंडो के दौरान क्लब से अगल हो सकते हैं। 32 वर्षीय केहिल पिछले सीजन मुख्य कोच एंटोनियो कॉन्टे के मार्गदर्शन में टीम के कप्तान थे लेकिन इस सीजन नए कोच मौरिजियो सारी ने उन्हें खेलने के अधिक मौके नहीं दिए हैं।केहिल ने पिछले वर्ष इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से भी संन्यास ले लिया था। केहिल ने कहा, “मुझे अपने भविष्य के बारे में खुद ही फैसला करना होगा। मेरे लिए पूरी सीजन बाहर रहना बहुत मुश्किल होगा।

मैंने महसूस किया कि कभी-कभी फुटबॉल लोगों के लिए इंतजार नहीं करता, कभी-कभी आपको आगे बढ़ने और बेहतर होने के लिए मुश्किल निर्णय लेने होते हैं।”

उन्होंने कहा, “क्लब की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है लेकिन मुझे अपनी स्थिति को भी देखना होगा। मुझे उम्मीद है कि जब समय आएगा तो क्लब मेरे निर्णय का सम्मान करेगा।”

The post कभी-कभी फुटबॉल लोगों के लिए इंतजार नहीं करता : केहिल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.