भारतीय टीम ने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. हालंकि, भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड में खेली गई यह टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही थी, क्योंकि भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त मिली थी.
भारतीय टीम को इंग्लैंड में मिली करारी हार को लेकर भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया हैं. इंडिया टुडे के कार्यक्रम सलाम क्रिकेट में अश्विन ने कहा हैं, कि हम मैचों के कुछ अहम क्षणों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. जिसके चलते हमें इंग्लैंड में हार मिली.
योजना के अनुसार नहीं कर सका गेंदबाजी

अश्विन ने अपने बयान में कहा, “मैं वास्तव में व्यक्तिगत रूप से निराश था, कि हम साउथम्पटन में सीरीज को 2-2 से बराबर नहीं कर सके, वहां मेरी योजना थी, कि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए में गेंद ऑफ स्टंप के बाहर करू और बल्लेबाजों को बैट-पैड करके आउट करू. मुझे थोड़ा निराशा है, कि मैं अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख पाया और अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी कर सका.
सीरीज जीतने का शानदार मौका गंवाया

अश्विन ने आगे भारतीय टीम की हार का कारण बताते हुए कहा, “सीरीज शुरू होने से पहले हमें लग रहा था, कि हमारे पास सीरीज जीतने का एक बहुत अच्छा मौका हैं. ज्यादातर लोग कह रहे हैं, कि जिस तरह हमने वहां खेला उसके अनुरूप 4-1 की यह स्कोरलाइन इंसाफ नहीं कर रही, मुझे भी लगता हैं, कि हमने वहां अच्छा क्रिकेट खेला.
हालाँकि, हमारे पास सीरीज जीतने का एक सुनहरा मौका थे. आप जब अपने घर से बाहर खेलते हो, तो आपकों सभी विभागों में मजबूत होना पड़ता हैं.
साउथम्पटन में अगर हम मैच के तीसरे दिन के तीसरे सेशन में अच्छा प्रदर्शन करते तो शायद हम वह टेस्ट मैच जीत सकते थे. हम कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को अपने पक्ष में नहीं कर पाये. जिसके चलते हमारे हाथ से सीरीज जीतने का एक शानदार मौका चुक गया.”
The post अश्विन ने बताई भारत की वो बड़ी गलती, जिसकी वजह से नहीं जीत पाये इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.