Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना मुश्किल, लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता हैं भरपाई

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को एक सलाह दी है. गिलक्रिस्ट का मानना है कि टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. इसके साथ गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत की तारीफ भी की.

गिलक्रिस्ट ने की पंत की तारीफ 

गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा ”वह एक रोमांचक क्रिकेटर दिखते हैं. वह क्विंटन डी कॉक की तरह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हैं. हमने आईपीएल से कई ऐसे क्रिकेटर को आते देखा है वह उनमे से एक है. अच्छा करने के बाद ही उनका चयन भारत के लिए हुआ. इसलिए यह उनके लिए एक रोमांचक समय है. यहां पर चुनौती ये है कि उन्हें इस स्तर पर प्रदर्शन करना होगा.”

आगे गिलक्रिस्ट ने कहा ”यह एक हर टीम के लिए चुनौती होती है. जब शेन वार्न टीम से गए तो एक बड़ा रिक्तस्थान छोड़ गए थे. यही भारत के साथ भी हुआ. एम एस धोनी विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में एक अच्छे खिलाड़ी हैं. साथ ही वह कप्तान भी थे. इसलिए उनकी जगह पूर्ण करने के लिए किसी खिलाड़ी को खोजना आसान नहीं है.”

गिलक्रिस्ट की चयनकर्ताओं को सलाह 

गिलक्रिस्ट ने चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा ”चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों को उस स्तर पर स्थापित होने के लिए समय देने की ज़रूरत है. अगर आप उन्हें बहुत जल्दी ही टीम से बाहर कर देंगे तो ये खिलाड़ियों के दिमाग पर मानसिक प्रभाव डालता है. इससे उनके प्रयास सीमित हो जाएंगे. उम्मीद है पंत अच्छी बल्लेबाजी करेंगे.”

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज की तीसरे मैच में डेब्यू किया था. अब वह अपना तीसरा टेस्ट ओवल में खेल रहे हैं. पिछले दो मैचों में पंत ने 43 रन बनाए हैं. जबकि विकेट के पीछे 10 कैच पकड़ने में सफल रहे.

ऋषभ पंत ने इसी वर्ष आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की थी. जिसके बाद इंग्लैंड में टीम इंडिया ए की ओर से खेलते हुए भी रन बनाए. इसी कारण वह टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए.

The post एडम गिलक्रिस्ट ने कहा महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना मुश्किल, लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता हैं भरपाई appeared first on SportzWiki Hindi.