खेल डेस्क। अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम का 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया है। पूल गु्रप में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल का सफर तय करने वाली भारतीय हॉकी टीम को इस मुकाबले में मलेशिया से उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
Ind v Eng: चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
भारत को अन्तिम चार में मलेशिया ने सडन डैथ में 7-6 से शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम का कांस्य पदक के लिए मुकाबला पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान को एक अन्य सेमीफाइनल में जापान ने 1-0 से हराया था।
2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए अभी तक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भी शामिल
मलेशिया ने आठ साल पहले ग्वांग्झू में भारत को अन्तिम चार में शिकस्त दी थी। मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारति समय तक 2-2 से बराबरी पर थी। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और वरूण कुमार और विरोधी टीम की ओर से फैजल सारी और मोहम्मद रजी ने गोल किए। सडन डैथ में मलेशिया ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट कटवाया था।
अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
एशियाई हॉकी की दो दिग्गज टीमें भारत और पाकिस्तान निराशाजनक रूप से अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारने के बाद अब शनिवार को तीसरे स्थान की जंग लड़ेंगी। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 76 गोल किए थे।
2018 : टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले श्रीलंका को 20-0 से, कोरिया को 5-3 से, इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से शिकस्त दी थी। एशियाई खेलों की हॉकी स्पर्धा में पाकिस्तान ने भी इससे पहले 45 गोल किए थे।