इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर खेली जा रही कर्नाटक राज्य की टी-20 लीग कर्नाटक प्रीमियर लीग का सातवां सीजन गुरूवार को संपन्न हुआ।केपीएल सीजन-7 में गुरूवार को बीजापुर बुल्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बैंगलुरू ब्लास्टर्स को आसानी से 37 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से हराकर टाइटल पर कब्जा कर लिया है।

बैंगलुरू ब्लास्टर्स को हराकर बीजापुर बुल्स ने केपीएल का टाइटल जीता
विश्व क्रिकेट में टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के बढ़ते रूतबे के बीच भारत में भी कई राज्यों ने अपनी-अपनी एक टी-20 लीग शुरू कर दी है उसी में से सबसे लोकप्रिय कर्नाटक प्रीमियर लीग खेली जाती है। केपीएल के इस सीजन में फाइनल मुकबला बैंगलुरू ब्लास्टर्स और बीजापुर बुल्स के बीच खेला गया।

नहीं चल सका रॉबिन उथप्पा का बल्ला
इस मैच में बीजापुर बुल्स के कप्तान भरत चिपली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बैंगलुरु ब्लास्टर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। बैंगलुरू ने अपने दो विकेट केवल 20 रनों पर खो दिए। इसके बाद कप्तान रॉबिन उथप्पा से उम्मीद थी लेकिन वो भी 10 रन बनाकर चलते बने।
बैंगलुरू ब्लास्टर्स हुई 101 रनों के स्कोर पर ढ़ेर
इसके बाद पूरी पारी में बीजापुर के गेंदबाज बैंगलुरू ब्लास्टर्स की टीम पर हावी हो गए और पूरी टीम को 20 ओवर के बाद केवल 101 रनों पर ही ढेर कर दिया। बैंगलुरू के आखिरी पांच विकेट 21 रनों में ही गिर गए। बीजापुर के लिए करिअप्पा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

बीजापुर बुल्स ने आसानी से किया लक्ष्य का पीछा
बैंगलुरू बुल्स को सस्ते में समेटने के बाद बीजापुर बुल्स ने अपनी पारी शुरू की। कप्तान भरत चिपली और एम नवीन ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़कर जीत को औपचारिक बना दिया। इसके बाद कुछ अंतराल में तीन झटके जरूर लगे लेकिन आखिर में 13.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर बीजापुर बुल्स ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भरत चिपली ने 19 रन और एम नवीन ने 31 गेंद में 43 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post कर्नाटक प्रीमियर लीग- बीजापुर बुल्स ने रॉबिन उथप्पा की बैंगलुरू ब्लास्टर्स को मात देकर खिताब किया अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.