भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप-2018 में रविवार को दूसरी बार करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर भारत की ये एतिहासिक जीत रही. इस मैच में धवन और रोहित शर्मा के बीच एक रिकॉर्ड साझेदारी भी हुई. वहीं मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने रोहित और धवन का मैदान पर ही इन्टरव्यू लिया.
एशिया कप में कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला जमकर चल रहा है. पाक के खिलाफ मैच में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 210 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. रोहित शर्मा जहां 111 रन बनाकर नाबाद रहे, तो वहीं धवन ने 114 रनों की शानदार पारी खेली.
शास्त्री ने लिया इन्टरव्यू

पाक के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कोच रवि शास्त्री ने एंकर बनकर रोहित और धवन का इन्टरव्यू लिया. इस दौरान रोहित ने धवन के बारे में बताया कि ”पहले 5-6 ओवर में शिखर क्रिकेट के बारे में बात करते हैं. उसके बाद हम पुराने साथियों की तरह दूसरी बातें करते हैं. पहले छह ओवर में हम तय करते हैं कि हमें क्या करना चाहिए, कैसे सिंगल्स लेने हैं, कौन फील्डर्स हैं जो संघर्ष कर रहे हैं, और ऐसा ही कुछ. एक बार 6-7 ओवर हो जाएं, उसके बाद शिखर को अकेला छोड़ना ही ठीक रहता है.”
‘पाकिस्तान के खिलाफ खेलना खास’
धवन ने अपनी शानदार पारी के बारे में बताते हुए कहा ”एक बढ़िया गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खेलना अच्छा रहता है और उनके(पाकिस्तान) खिलाफ आप रन बनाते हैं, तो और अच्छा लगता है. हमारे लिए ये गर्व का पल है. जब मैं बूढ़ा हो जाऊंगा तो मैं अपने लड़के को बताऊंगा कि मैंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. आप कहीं भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलें हमेशा खास रहता है.”

ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को बड़ी हार दी थी. भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह भारत के साथ फाइनल में भिड़ेगी. ऐसे में अगर पाक टीम जीत दर्ज करने में कामयब रहती है, तो एक बार फिर पाक और भारत के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है.
The post एशिया कप: रोहित शर्मा ने रवि शास्त्री को दिया सलाह, इस खिलाड़ी पर न बनाएं कोई दबाव appeared first on SportzWiki Hindi.