Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात

खेल डेस्क। पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस पाक गेंदबाज का मानना है कि एशिया कप में विराट कोहली की अनुपस्थिति से उनकी राष्ट्रीय टीम को फायदा होगा। हसन अली की इस बात से ऐसा लगता है कि विराट कोहली से पाकिस्तानी गेंदबाजों को डर लगता है।

पाक तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय शिविर के दौरान ये बात कही है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा था इसलिए एशिया कप में भी उस पर दबाव होगा।

उनका मानना है कि इस सीरीज में विराट के नहीं खेलने के कारण भी भारत टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। इस पाक गेंदबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बहुत अच्छा क्रिकेटर बताते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि विराट कोहली मैच विजेता हैं।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली के इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने के कारण निश्चित ही पाक को फायदा होगा, क्योंकि वह दबाव झेलना जानते हैं।

पाकिस्तान की ओर से अभी तक 33 एकदिवसीय मैच खेलचुके हसन अली का मानना है कि विराट कोहली की जगह यदि कोई अन्य खिलाड़ी खेलने आता है तो वह उतने अच्छे ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।

पाकिस्तान टीम इस समय शीर्ष पर हैं और टीम इंडिया पर पिछली हार से भी दबाव होगा। हालांकि हसन अली ने कहा कि विराट कोहली टीम में नहीं भी होंगे तब भी भारत अच्छी टीम है और उनके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया है। इस टूर्नामेंट में उनके स्थान पर रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यूएई में होने वाले एशिया कप में 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। हसन अली पाकिस्तान की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में 33 मैचों में 68 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन पर पांच विकेट रहा है।