सीमित ओवरों में भारतीय टीम के जबरदस्त सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि चयनकर्ताओं ने टीम चयन के दौरान दिमाग नहीं लगाया और रोहित को बाहर कर दिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. अब सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच 7 सितम्बर से ओवल में खेला जाएगा. पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम की ख़राब बल्लेबाजी दिखाई दी है. सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं.
ये कहा वेंगसरकर ने

मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि रोहित शर्मा को टेस्ट में उनकी नियमित फॉर्म नहीं रहने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया. मगर वह टीम के लिए रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते थे.
उन्होंने कहा ”मुझे लगता है रोहित को टेस्ट टीम में नहीं रखना भारत की सबसे बड़ी गलती है. रोहित को टेस्ट क्रिकेट में उनकी अनियमित फॉर्म के चलते नहीं चुना गया, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर वह भारत की जीत के सूत्रधार साबित हो सकते थे. वह आक्रामक बल्लेबाज हैं और टीम में उनकी मौजूदगी कोहली के लिए बड़ा सहारा हो सकती थी”

आगे उन्होंने कहा ”उसे(रोहित) छोड़कर ऐसा लग रहा है चयनकर्ताओं ने दिमाग नहीं लगाया. यह नहीं देखा कि कौन इंग्लैंड में कौन सफल हुआ और कोई कोई बैकअप प्लैन नहीं बनाया”
वहीं पृथ्वी शॉ के चयन पर वेंगसरकर ने कहा ”जब उन्होंने पृथ्वी शॉ का चयन किया गया है तो उसे अंतिम टेस्ट मैच में खिलाना चाहिए. क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज फेल रहे हैं. हालांकि मुझे लगता है कि इंग्लैंड की बजाय घरेलू श्रंखला में पृथ्वी को शामिल करना सही होगा. वहीं अब चयनकर्ताओं को उस पर भरोसा जताना चाहिए. टीम सीरीज हार ही चुकी है. युवा प्रतिभा के प्रयोग में कोई नुकसान नहीं होगा”
The post दिलीप वेंगसरकर ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल न किये जाने को बताया तकनीकी गड़बड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.