यूएई में होने वाले एशिया कप में एशियाई टीमें एक बार फिर खिताबी जंग के लिए एक दूसरे के सामने होंगी. पिछले एशिया कप की चैंपियन भारतीय टीम अपनी बादशाहत को कायम रखने की कोशिश करेगी. अभी तक एशिया कप का ख़िताब सर्वाधिक 6 बार भारतीय टीम ने अपने नाम किया है. खैर, चलिए हम आपको एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों के बीच हुई पांच बड़ी साझेदारियों के बारे में बताते हैं.
5. रोहित शर्मा – विराट कोहली (2012)

2012 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ढाका में मुकाबला हुआ. पाकिस्तान ने अपनी मजबूत सलामी जोड़ी के दमपर 6 विकेट खोकर 329 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 1 रन पर गौतम गंभीर का विकेट गंवा दिया. गंभीर बिना कोई खाता खोले वापस लौट गए.
अब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ये साझेदारी टीम की जीत के लिए काफी नहीं थी. सचिन 52 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज़ पर आए रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया.
रोहित और कोहली शानदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे थे. खासकर विराट एक अलग ही लय में दिखे. दोनों के बीच 172 रनों की बड़ी साझेदारी हुई. जिसमें विराट ने 103 रन बनाए जबकि रोहित ने 68 रन बनाए. विराट 183 रनों की विशाल पारी खेलकर आउट हुए. जिसके बाद भारत ने 47.5 ओवर में जीत दर्ज करली.
The post एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों के बीच हुईं पांच सबसे बड़ी साझेदारियां, जिसने बदल दिया था पूरा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.