भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया गया। इस मौके को उन्होंने जबरदस्त अंदाज में भुनाते हुए हर किसी को प्रभावित किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते हुए अपने आप को लंबी रेस का घोड़ा साबित किया है।

वीरेन्द्र सहवाग मानते हैं ऋषभ पंत को महेन्द्र सिंह धोनी का सही विकल्प
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक ऋषभ पंत के द ओवल टेस्ट में खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन शानदार शतक ने उनसे एक बड़ी उम्मीदें जगा दी है।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि ऋषभ पंत ही महेन्द्र सिंह धोनी के वास्तविक विकल्प हैं लेकिन उन्हें अब कुछ अंतराल में मौका मिलता रहे।

सबसे पहले ऋषभ पंत को अपनी जगह करनी चाहिए सुनिश्चित
वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि
“एमएस धोनी को 2019 विश्व कप तक विकेटकीपर के तौर पर खेलना चाहिए। ऋषभ पंत अभी वनडे विश्व कप के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि आप उन्हें उनके कौशल को और भी सुधारने में मदद के लिए वनडे, टी-20, और टेस्ट में और अधिक मौके दे सकते हैं। सबसे पहले जरूरत है कि वो टीम में अपनी जगह को सुरक्षित करे। फिर हम उसके बाद उम्मीद कर सकते हैं।”

धोनी के रिटायरमेंट के बाद ऋषभ पंत हैं परफेक्ट बल्लेबाज
वीरेन्द्र सहवाग ने आगे कहा कि
“पंत की स्टाइल नंबर 6 और 7 पर खेलने में पूरी तरह से उपयुक्त है। उनकी इच्छा शक्ति के कारण वो पुरानी गेंद से बाउंड्री और छक्के लगा सकते हैं। ऋषभ पंत ही धोनी के रिटायरमेंट के बाद परफेक्ट बल्लेबाज हैं जो भारत को मैच जीता सकते हैं।”

धोनी को टॉप ऑर्डर में देना चाहिए बल्लेबाजी का मौका
इसके अलावा वीरेन्द्र सहवाग ने आगे कहा कि
“वास्तव में धोनी को विश्व कप के दौरान टॉप ऑर्डर में खेलना चाहिए जिससे की वो बल्ले से और भी बेहतर योगदान दे सके। धोनी ने अपने करियर में कई मैच खेले हैं और ऐसे मामले में कुछ मैच खराब हो भी जाए तो किसी को भी इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वो विश्व कप में भारतीय टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। धोनी की उपस्थिति के कारण टॉप ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली का भार कम हो गया है। इससे उनको रणनीति बनाने में भी मदद मिलती है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीरेन्द्र सहवाग ने कहा महेंद्र सिंह धोनी के बाद यह युवा विकेटकीपर ले सकता हैं उनकी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.