Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप- भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने तैयार किया प्रोमो, देखे वीडिया

क्रिकेट के मैदान में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में एक-दूसरे का मुकाबला करने उतरती हैं, तो पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस मुकाबले पर ठहर जाती है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच केवल एक मैच ही नहीं बल्कि ये दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावना है जिसमें फैंस पूरी तरह से मशगूल हो जाते हैं।

भारत और पाकिस्तान के मैच में फैंस में दिखता है जबरदस्त जुनून

विश्व क्रिकेट के सबसे हाई वॉल्टेज मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जब होता है तो दोनों ही देशों की हालात का आलम तो ये रहता है ये जंग शुरू होते ही सड़के पूरी तरह से सूनी हो जाती है।यानि नजरों के साथ ही सड़के भी ठहर जाती है। और हर कोई बच टीवी से चिपक जाने की कोशिश करता है। इस मैच में दर्शकों का एक अलग ही जुनून नजर आता है।

एशिया कप में एक बार फिर से जंग को तैयार इंडो-पाक

तभी तो एक बार फिर से करीब 15 महीनों के बाद क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रहे क्रिकेट के सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें तो अपने मैच के लिए तैयार ही हैं साथ ही दर्शकों को में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। अपने दर्शकों को इस मैच के लिए आकर्षित करने के लिए एशिया कप का ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने लॉंच किया प्रोमो

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस साल के सबसे बड़े और सुपरहीट मुकाबले के लिए एक अलग से प्रोमो तैयार किया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तान की ओर से अपने पडौसी भारत को छेड़ा जाता है तो इसको पडौसी पाकिस्तान को नॉक आउट करने की बारी है।

एशिया की जंग में बराबर का रहा है मुकाबला

वैसे ये तो एक प्रोमो है जो भी होगा वो तो असली मुकाबले में देखा जाएगा लेकिन आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। यहां पर दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर भारी नजर आयी है। अब तक एशिया कप के 11 मैचों में इंडो-पाक की टीमें भीड़ चुकी हैं जिसमें दोनों ही टीमों ने 5-5 बार बाजी मारी है तो एक मैच का फैसला नहीं हो सका है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप- भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने तैयार किया प्रोमो, देखे वीडिया appeared first on SportzWiki Hindi.