एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के नंबर वन सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने आपको साबित करने वाले दिल्ली के गौतम गंभीर पिछले कुछ सालों से टीम से बाहर हैं। भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी बनाने वाले गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से बाहर होने के बाद वापसी की हर कोशिश की।

गौतम गंभीर पिछले कुछ साल से भारतीय टीम से हैं बाहर
गौतम गंभीर ने आईपीएल और दिल्ली की रणजी टीम और घरेलु क्रिकेट के और टूर्नामेंट के जरिए नेशनल टीम में वापसी का प्रयास तो खूब किया लेकिन उनकी दाल नहीं गली। भले ही गौतम गंभीर भारतीय टीम से पिछले कुछ सालों से बाहर हो लेकिन उनके भारतीय क्रिकेट में दिए गए योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

गंभीर एक समय पर थे भारत के नंबर वन सलामी बल्लेबाज
आखिरी बार साल 2016 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जर्सी में नजर आने वाले गौतम गंभीर की वापसी की उम्मीदें तो पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं। लेकिन एक समय था जब विश्व क्रिकेट में गौतम गंभीर ने भी अपने बल्लेबाजी के दम पर खासी लोकप्रियता हासिल की।

भारत को विश्व टी-20 और विश्व कप जीताने में गंभीर का रहा बड़ा योगदान
भारतीय टीम के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने साल 2007 से साल 2011 के बीच अपने बल्ले से खूब धूम मचाया। गौतम गंभीर ने भारत को 2007 में पहला विश्व टी-20 जीताने में सबसे बड़ा योगदान दिया तो वहीं 2011 में ऐतिहासिक विश्व कप जीत में भी गौतम गंभीर ने फाइनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद भी गंभीर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।

गौतम गंभीर की नेटवर्थ है सालाना 10 करोड़ रूपये के पार
गौतम गंभीर के लिए आईपीएल के पिछले दो सीजन कुछ खास नहीं रहे हैं लेकिन इन सबके बाद भी जब इस बल्लेबाज की नेट वर्थ पर नजर डाली जाए तो वो बहुत ही अच्छी है। गौतम गंभीर एड वर्ड के साथ ही अपनी एंडोर्समेंट और घरेलु मैच फीस, अपने बिजनेस से कुल मिलाकर सालाना 10 करोड़ रूपये तक कमा लेते हैं।

नजर डालते हैं गंभीर के नेटवर्थ पर
कुल नेटवर्थ- 101.2 करोड़ रूपये
सालाना औसतन कमाई- 10 करोड़ रूपये
ब्रांड एंडोर्समेंट- 4.9 करोड़ रूपये
पर्सनल इन्वेस्टमेंट- 85.3 करोड़ रूपये
लग्जरी कार- 3 (1.6 करोड़)
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय टीम से लम्बे समय से बाहर चल रहे गौतम गंभीर की नेटवर्थ भौचक्के रह जायेंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.