स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक नई मुसीबत कड़ी हो गई है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद पूरे खेल जगत में हलचल मच गई। एक अमेरिकी महिला के अनुसार, रोनाल्डो ने साल 2009 में रेप किया था। हाल ही में महिला ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया।
जर्मन मैगजीन ( Der Spiegel) में छपा था। अब रोनाल्डो के वकीलों का कहना है कि बेबुनियाद आरोपों को इस तरह से छापने को लेकर वे मैगजीन पर मुकदमा करेंगे। मैगजीन के अनुसार, यह घटना 2009 में लास वेगास के एक होटल के कमरे में हुई थी। मैगजीन ने यह बयान कथित पीड़ित महिला कैथरीन मायोर्गा के वकील की ओर से छापा है।
आगे यह भी छपे लेख के अनुसार, इसके बाद मायोर्गा और रोनाल्डो ने कोर्ट के बाहर ही मुद्दे को सुलझा लिया था। इसके लिए रोनाल्डो ने उन्हें $375,000 की मोटी रकम दी थी और उनसे वादा लिया गया था कि वह इसके बारे में फिर कभी बात नहीं करेंगी। वहीं आपको बता दें, रोनाल्डो इस समय टॉप फुटबॉलर है। वह 5 बार 'प्लेयर ऑफ द ईयर' रह चुके हैं, यही नहीं इसी साल उन्होंने रियाल मैड्रिड से जुवेंटस में 100 मिलियन यूरो के करार के साथ ट्रांसफर लिया है।
यह भी पढ़े :-
Asia Cup 2018 : भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, रिकॉर्ड 7वीं बार जीती ट्रॉफी
T20 WOMAN WORLD CUP : भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस अनुभवी खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
Herald