Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर गेंदबाज राशिद खान के बारे में ये बाते शायद ही जानते होंगे आप

एशिया क्रिकेट की सबसे सनसनी टीम के रूप में सामने आयी अफगानिस्तान की टीम की कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ उनके स्पिन गेंदबाज राशिद खान का है। राशिद खान ने अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से बहुत ही कम समय में पूरे क्रिकेट जगत में अपने नाम का डंका बजा दिया है। इस अफगानी खिलाड़ी ने कुछ ही समय में विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया है।

अफगानिस्तान की सनसनी राशिद खान पर रहती हैं नजरें

जिस तरह से एशिया की टीमों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका या बांग्लादेश के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर रहती है उसी तरह से अब अफगानिस्तान के इस उभरते स्पिन गेंदबाज राशिद खान पर भी नजरें गढ़ी रहती हैं और यहीं चीज आगामी एशिया कप में भी देखने को मिलेगी।

आईपीएल ने दिलायी राशिद खान को खास पहचान

बहरहाल अब तो ये अफगान स्टार खिलाड़ी विश्व क्रिकेट के मानचित्र पर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अलग-अलग देशों में जाकर टी-20 क्रिकेट लीगों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया है। राशिद खान वैसे तो अब कई टी-20 क्रिकेट लीग खेलते नजर आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा इन्हें जो ख्याति हासिल हुई वो है आईपीएल से….

आईपीएल में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से दिग्गजों को किया है घुटने टेकने पर मजबूर

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक खेले दो सीजन में राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट के बड़े और खतरनाक बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। सबसे खास बात राशिद खान में नजर आयी है वो है वो किस आसानी से प्रेशर को हैंडल कर लेते हैं। आपने राशिद खान को बहुत ही दबाव में शानदार गेंदबाजी करते तो देखा है लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने प्रेशर को हैंडल करने का गुर कहां से सीखा….

इस कारण से कर लेते हैं प्रेशर को अच्छे से हैंडल

वैसे ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज राशिद खान के 5 बड़े भाई हैं। राशिद खान इनमें से सबसे छोटे हैं। उनके पांचों भाई क्रिकेट खेलते हैं। ये अफगान स्टार शुरू से ही अपने भाईयों के साथ खेल रहे हैं और अपने बड़े भाईयों के साथ खेलने के कारण वो हमेशा ही प्रेशर में रहते थे। और इसी कारण से वो आज प्रेशर को इतने अच्छे से हैंडल कर पाते हैं।

कुछ ही दिनों में 20 साल पूरे कर लेंगे राशिद

विश्व क्रिकेट के सबसे उभरते खिलाड़ियों में से एक राशिद खान कुछ ही दिनों के बाद अपने जीवन के 20 साल पूरे कर लेंगे। इनका जन्म 20 सितंबर 1998 को अफगानिस्तान में हुआ। इन्हें बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा शौक रहा और उनका वहीं शौक आज उनका जुनून है। केवल 20 साल की उम्र में ही राशिद खान ने अपने नाम कई उपलब्धियं हासिल कर ली है। अपने छोटे से जीवन में विश्व विख्यात बन चुके हैं।

अफगानिस्तान के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू

साल 2015 में केवल 17 साल की उम्र में ही उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले क्रिकेटर बने। इतना ही नहीं अपने वनडे डेब्यू के केवल 7 दिन बाद ही जिम्बाब्वे के खिलाफ ही टी-20 क्रिकेट का भी डेब्यू कर लिया। इसके बाद तो इस युवा खिलाड़ी ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार कामयाबी की बुलंदियां छूते जा रहे हैं।

केवल 44 वनडे मैचों में ही सबसे तेज 100 विकेट लेने का कारनामा

अफगान स्टार स्पिन गेंदबाज ने एक बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद तो कभी पीछे नहीं मुड़े और लगातार जबरदस्त प्रदर्शन किया। राशिद खान ने वनडे क्रिकेट में विकेट लेने की रफ्तार तो ऐसी पकड़ी की देखते ही देखते कब 50 विकेट ले गए और कब 50 से 100 विकेट तक पहुंचे पता तक नहीं चल सका। इस युवा खिलाड़ी ने इंटरनेशल क्रिकेट में केवल 44 वनडे मैचों में ही विकेटों का सैकड़ा जड़ डाला और वो विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले खिलाड़ी बने।

आईपीएल में खेलने वाले अपनले अफगानी खिलाड़ी बने राशिद

इंडियन प्रीमियर लीग विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा टी-20 क्रिकेट लीग है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही विश्व के सभी प्रमुख टीमों के खिलाड़ी खेलते नजर आ जाते हैं। लेकिन छोटी टीमों के खिलाड़ी बहुत कम नजर आए। ऐसे में साल 2017 के आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने हर किसी को चौंकाते हुए अपने पाले में अफगान खिलाड़ी राशिद खान को शामिल किया। इस तरह से वो आईपीएल में खेलने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने।

2012 में सड़क पर क्रिकेट खेलना किया शुरू

ये तो हम लोग जानते ही हैं कि अफगानिस्तान के क्रिकेटर कोई बड़े या अमीर घर से नहीं आए हैं। राशिद खान ने अपनी 14 साल की उम्र में अपने बड़े भाईयों के साथ सड़क पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। इनकी प्रतिभा ऐसी थी कि जल्द ही इन्होंने अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम में जगह बना ली। यहां पर उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 10 विकेट हासिल कर सबसे पहले सुर्खियों में आए।

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को मानते हैं अपना आदर्श

राशिद खान एक जबरदस्त गुगली गेंदबाजी करने के लिए विख्यात हैं। लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने गुगली का गुर किससे सीखा। अगर नहीं तो हम बता दें कि राशिद खान ने शुरू से ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी को फॉलो किया है। शाहिद अफरीदी के कई वीडियो देखने के बाद उन्होंने उनके जैसी गेंदबाजी करना सीखा और साथ ही भारत के अनिल कुंबले को भी फॉलो करते हैं।

इस तरह का प्रभावशाली रहा है अब तक का इंटरनेशनल करियर

अब आपको बताते हैं अब तक का राशिद खान का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर….. तो राशिद खान ने 17 साल की उम्र में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज करने के बाद अब तक वो अफगानिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 47 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने महज 14.22 की औसत से 108 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं 35 टी-20 मैचों में 12.40 की प्रभावशाली औसत के साथ 64 विकेट ले चुके हैं। राशिद ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला है जहां उन्हें 2 विकेट हासिल हुए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर गेंदबाज राशिद खान के बारे में ये बाते शायद ही जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.