भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब खेल रत्न विराट कोहली हो चुके हैं। 25 सितंबर के दिन विराट कोहली के जीवन में एक बहुत बड़े यादगार पल को लेकर आया जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। भारतीय खेल जगत के सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से मंगलवार को भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को नवाजा गया।

विराट कोहली और मीराबाई चानू को मिला खेल रत्न पुरस्कार
मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में भारत सरकार ने भारत को खेल की दुनिया में गौरव के पल देने वाले कुछ नामांकित खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारत की विश्व चैंपियन वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

विराट कोहली बने खेल रत्न
भारत के राष्टपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों से जैसे ही विराट कोहली ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लिया उसके साथ ही वो भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्हें सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी को खेल रत्न दिया जा चुका है।
विराट कोहली को खेल रत्न लेते देखने के लिए अनुष्का शर्मा पहुंची सादगी भरे अंदाज में
विराट कोहली को खेल रत्न बनते देखना का साक्षी बनने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी राष्ट्रपति भवन पहुंची। अनुष्का शर्मा अपने पति को खेल रत्न पुरस्कार बनते देखने के लिए पूरी तरह से भारतीय नारी के लिबास में पहुंची थी। अनुष्का शर्मा साड़ी पहनकर बिल्कुल सादगी में यहां पहुंची। बॉलीवुड की इस अदाकारा के इस सादगी रूप को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

अनुष्का शर्मा अपनी सास सरोज कोहली के साथ पहुंची
जिस समय विराट कोहली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ले रहे थे उस दौरान अनुष्का शर्मा अपनी सास सरोज कोहली के साथ ऑडियंस के साथ बैठी नजर आयी। विराट कोहली को पुरस्कार लेने के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मां सरोज जमकर तालियां बजाते हुए नजर आयी।
भारतीय नारी के सादगी अंदाज में पहुंची अनुष्का ही हो रही है तारीफ
जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा की जल्द ही सुई-धागा नाम की फिल्म रिलिज होने वाली है। और वो उस फिल्म को लेकर इन दिनों उसी में व्यस्त हैं लेकिन जब अपने पति विराट कोहली को सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से नवाजा जा रहा था तो वो फिल्म शूटिंग को छोड़ वहां पहुंची और पूरी सादगी के साथ भारतीय नारी के अंदाज में दिखी जिसमें उन्होंने क्रीम कलर की सादी साड़ी,ब्लेक कलर का ब्लाउज और माथे पर बिंदी लगाई नजर आयी। अनुष्का के इस सादगी रूप की हर किसी ने तारीफ की।
Such a stunner! @AnushkaSharma pic.twitter.com/BNFomGi9a8
— Filmfare (@filmfare) September 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली को खेल रत्न पुरस्कार लेते हुए देखने के लिए इस सादगी अंदाज में पहुंची अनुष्का शर्मा, हो रही है तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.