Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत चौथा टेस्ट भी हारा, इंग्लैंड ने कुक को दी शानदार विदाई

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की संघर्षपूर्ण शतकीय पारियों के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में 118 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

इसके साथ ही मेजबान टीम ने टेस्ट शृंखला 4-1 से अपने नाम कर एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। भारतीय टीम 464 रन के लक्ष्य के जवाब में अपनी दूसरी पारी में 345 रन ही बना सकी।

भारत की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 224 गेंदों पर 149 रन की शतकीय पारी खेली। राहुल ने इस पारी के दौरान 20 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं विकेटकीपर पंत ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 146 गेंदों का सामना किया।

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी?इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन

अपनी 114 रन की पारी में पंत ने 15 चौके और चार छक्के लगाए। राहुल और पंत ने भारत की ओर से इस मैदान पर छठे विकेट के लिए 204 रन की सबसे बड़ी साझेदारी।

इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी के नाम था। उन्होंने इसी मैदान पर 1982 में मेजबान टीम के खिलाफ छठे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की थी।

35 साल बाद भारत के इस खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

केएल राहुल ने इससे पहले चौथे विकेट के लिए उप कप्तान अंजिक्या रहाणे (37) के साथ भी शतकीय साझेदारी (118) निभाई थी। मेजबान टीम की ओर से इस पारी में सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए। उन्होंने इस पारी में 45 रन देकर तीन विकेट लिए।

अपना विदाई मैच खेलने वाले कुक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरैन को संयुक्त रूप से मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार दिया गया।