Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम मैच में भी टॉस हार गए विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट मैच सीरिज का अंतिम मैच आज से शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत इस सीरीज को हार चुका है और अंतिम मैच को जीतकर इस सीरीज में अपनी लाज बचाने का प्रयास करेगा। आज के मैचमें भारतीय टीम ने दो बदलाव किए है और इस सीरीज में भारत दो मैच जीत के करीब जाकर हारा है।अंतिम मैच में हनुमा विहारी और जड़जा को शामिल किया गया है। इस सीरीज में सभी बल्लेबाजों ने निराश किया है। आज इस अंतिम मैच के साथ इंग्लैंड टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड ने इस सीरीज को 3-1 से जीत चुकी है। लेकिन इस सीरीज के 4 टेस्ट मैच की 8 पारियों में विराट ने 544 रन बनाये है। इसके साथ विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है।

चौथे टेस्ट में 46 और 58 रन की पारियां खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 937 रेटिंग अंक हासिल किए। विराट कोहली ने बतौर कप्तान के रूप में टेस्ट की 65 पारियां खेलकर सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बतौर कप्तान के रूप में सबसे तेज गती 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम था जिन्होंने 71 पारियों में 4000 रन बनाए थे। भारत अपने इस दौर का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप खेलेगी और इस टीम में विराट कोहली को आराम दिया गया है।

इंग्लैंड की टीम: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, मोएन अली, जो रूट , जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरान, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन बेंच ओली पोप, क्रिस वोक्स

भारतकी टीम: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत , रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा



Herald