Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने खोला राज, हमेशा शांत दिखने वाले सचिन भी करते थे मैदान पर स्लेजिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 949 विकेट चटकाने वाले मैक्ग्रा ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया के लगभग सभी बल्लेबाजों को परेशान किया है। वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसे हरा पाना लगभग नामुमकिन था। इसके साथ ही वह टीम स्लेजिंग के लिए भी काफी मशहूर थी।

सचिन ने की थी मैक्ग्रा की स्लेजिंग

सभी को पता है कि मैदान पर हमेशा शांत रहने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार मैक्ग्रा की स्लेजिंग की थी। मामला 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान का है। मैक्ग्रा ने इसके बारे में एक निजी वेबसाइट से बात भी की। मैक्ग्रा ने बताया कि सचिन का यह बर्ताब उनके लिए भी बिलकुल नया था। उन्होंने कहा

“चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के मैच में मैंने सचिन को शॉर्ट गेंद फेंकी और उन्होंने उसे पुल किया। बॉल सीधे ऊपर चली गई और मुझे लगा कि कीपर उसे आसानी से पकड़ लेगा। लेकिन, वहां हवा थी और गेंद उसके सहारे पीछे चली गई। मुझे उम्मीद थी कि थर्ड मैन का खिलाड़ी उसे पकड़ लेगा, पर ऐसा नहीं हुआ और गेंद 6 रनों के लिए चली गई। उसके बाद उन्होंने मेरी गेंद पर मन मुताबिक रन बनाये और साथ में मेरे साथ स्लेजिंग भी की।”

मैक्ग्रा को नहीं हो रहा था विश्वास

सचिन स्वाभाव से काफी शांत खिलाड़ी रहे हैं। कई मौकों पर देखा गया था कि कोई खिलाड़ी उनके साथ स्लेजिंग करने की कोशिश भी करता था, तो वह मुस्करा देते थे। मैक्ग्रा को भी इस पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा

“उन्होंने मुझे स्लेज किया और यह बिल्कुल नया था। वह सचिन का दिन था और वह कॉन्फिडेंस थे और मुझे इसका अहसास करा रहे थे।”

सचिन ने खेली थी धमाकेदार पारी

सचिन तेंदुलकर ने उस मैच में सिर्फ 38 ही रन बनाये थे, लेकिन ये रन 37 गेंदबाजों में आए थे। ऊस समय की क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी को देखते हुए यह काफी तेज रन थे। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के भी लगाये थे।

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने खोला राज, हमेशा शांत दिखने वाले सचिन भी करते थे मैदान पर स्लेजिंग appeared first on SportzWiki Hindi.