Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे सुशील और दिव्या

नई दिल्ली
 खराब फाॅर्म में चल रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है जबकि एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान भी टखने की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गयी हैं।

सुशील एशियाई खेलों में पहले दौर में हार गये थे और उनका विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने को लेकर संदेह बना हुआ था। भारतीय कुश्ती महासंघ के सूत्रों ने कहा, ‘‘सुशील और दिव्या दोनों ने कहा है कि विश्व चैंपियनशिप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए। जितेंद्र कुमार अब 74 किग्रा में भाग लेंगे। हमने चोटिल दिव्या के स्थान पर महिलाओं के 68 किग्रा में नवजोत कौर को उतारने का फैसला किया है।’’