भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही टीमें पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थी। वहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। आने वाले एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने बात की।
विश्वकप को बताया महत्वपूर्ण

क्रिकेट विश्वकप 2019 के शुरू होने में 9 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इससे लेकर जब शोएब मलिक से पूछा गया कि विश्वकप की तैयारियों को देखते हुए एशिया कप कितना महत्वपूर्ण है। इसपर उन्होंने कहा
“सभी टीमें जो एशिया कप में खेल रही हैं, उनका मुख्य लक्ष्य विश्वकप भी है। लेकिन सभी मैच जरूरी हैं और एशिया कप में सभी टीमों के पास अच्छा मौका है। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका भी है।”
इमरान खान की तारीफ की

पाकिस्तान टीम को 1992 विश्वकप विजेता बनाने वाले कप्तान इमरान खान कुछ समय पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं। उनके बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा
“मैं उनके साथ या उनकी कप्तानी में कभी नहीं खेला हूँ लेकिन उनके साथ खेला हूँ जो उनके साथ खेल चुके हैं। वो हमेशा कहते हैं कि इमरान को जो लगता है कि वह कर सकते हैं, वह जरुर करते हैं। दुनिया में उनकी काफी इज्जत है। अब वह हमारे प्रधानमंत्री है और मुझे लगता है कि वह जो सोचकर आए हैं जरुर करेंगे।”
इमरान से मिलने के बारे में शोएब मलिक आगे कहा
“मैंने उनके साथ कुछ शो किये हैं लेकिन वो ज्यादातर राजनैतिक ही थे। अगर आप उनके पास बैठते हैं तो काफी सीखने को मिलता है। वह पाकिस्तान के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प थे। मुझे उम्मीद है कि जैसा उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर किया है वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश के लिए भी करेंगे।”
The post पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने इमरान खान की जमकर की तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.