Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी का विकेट लेकर एंडरसन ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच मैच में भारत को 118 रन से शिकस्तदेकर शृंखला 4-1 से अपने नाम की। शृंखला के अन्तिम मैच में मेजबान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

मेजबान टीम के जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्राथ (563) को पीछे छोड़ा।

भारत चौथा टेस्ट भी हारा, इंग्लैंड ने कुक को दी शानदार विदाई

जेम्स एंडरसन ने अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में मोहम्मद शमी का विकेट लेकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। शर्मी ने 143 मैचों में 564 विकेट हासिल किए।

एंडरसन और मैकग्राथ के बाद टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची मेें वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श (519), भारत के कपिल देव (434), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (433) और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (431) के नाम शामिल हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात की जाए तो इसमें पहले स्थान पर श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन है। उनके नाम टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

उनके बाद ऑस्टे्रलिया के शेन वार्न (708) और भारत के अनिल कुंबले (619) का नंबर आता है। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एंडरसन चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी?इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में 118 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मेजबान टीम ने टेस्ट शृंखला 4-1 से अपने नाम कर एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। भारतीय टीम 464 रन के लक्ष्य के जवाब में अपनी दूसरी पारी में 345 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (149) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (114) ने संघर्षपूर्ण शतकीय पारियां खेली।