Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को विराट कोहली से नहीं भारत से डर लगता है

खेल डेस्क।15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी टीम की घोषणा करने के साथ सभी टीम इस कप को जीतने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन इस बार भारतीय चयनकर्ताओं ने कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से विश्राम देकर उनके स्थान पर रोहित शर्मा को 16 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया है। विराट कोहली के टीम में नहीं होने से कई टीमों के मन में बहुत ज्यादा खुशी हुई होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी टीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके खिलाड़ियों का कहना है विराट के टीम में रहने से हमे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन भारत के साथ मैच खेलने के कारण हमारी टीम पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ जाता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने कहा की भारत के खिलाफ खेलते समय उन पर दबाव बढ़ जाता है। इस बार के एशिया कप में 19 सितंबर को पाकिस्तान और भारत का मैच होगा।

जमान ने कहा की किसी भी टीम के साथ खेलने पर दबाव आता है लेकिन भारत के सा​थ मैच होने से पहले ही दबाव आना शुरू हो जाता है। चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में इस दबाव का अनुभव कर चुका हुं। कोहली के टीम में नहीं होने पर जमान ने कहा कि विराट के नहीं होने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत के साथ कई दूसरे बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच को जीताने की ताकत रखते हैं। लेकिन भारत के साथ मैच होने पर सभी खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ जाता है।

भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्डिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली, हारिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, उस्मान शेनवारी और शाहीन शाह अफरीदी



Herald