इंटरनेट डेस्क। साउथेम्प्टन टेस्ट में भारत की हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भावुक नजर आये। श्रृंखला की हार के बाद विराट कोहली ने भावुक अंदाज में कहा कि इंग्लैंड ने बेहतर टारगेट सेट किया था। उन्हें पता था कि गेंद कितना स्विंग हो रही है, उस हिसाब से इंग्लैंड ने एक चैलेंजिंग टोटल दिया। विराट ने कहा कि हमारे पास जीतने का 50-50 चांस था, लेकिन हम अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। इसका श्रेय इंग्लैंड के गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने प्रेसर बनाकर रखा था। उन्होंने कहा, "हमने पूरा प्रयास किया, लेकिन हम असफल रहे।"
विराट के अनुसार, एक समय अजिंक्य और उनकी जोड़ी ने शानदार साझेदारी करके मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद परिस्थितियां इंग्लैंड के पक्ष में तब्दील हो गई। विराट ने कहा, "मेरा विकेट अहम था।" उन्होंने कहा कि हम गलतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, हमारी टीम ने बेहतर खेला। उन्होंने ने कहा, "एक समय में इंग्लैंड पर भी प्रेसर बन चुका था, लेकिन वह वापस गेम में आ गए। टेस्ट क्रिकेट को यही खूबसूरती है।"
चेतेश्वर पुजारा की तारीफ़ करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने शानदार खेला। उन्ही की पारी ली बदौलत भारतीय टीम को 27 रनों की अहम लीड मिली। कोहली ने कहा कि इस मैच में हम नकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं देंगे, बल्कि सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह इंग्लैंड के लिए एक अच्छी खोज हैं। हर टीम यह जानती है कि उनके लोवर ऑर्डर बल्लेबाज अगर रन बनाते हैं, तो किसी भी मुश्किल परिस्थिति से टीम को बाहर लाया जा सकता है।
आखिर में कोहली ने जो रूट की बात याद करते हुए कहा कि रूट ने कहा था, "शायद यह देखने में न लगे, लेकिन यह एक प्रतिस्पर्धात्मक श्रृंखला थी।" उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात से सहमत हूँ। विराट ने सभी दर्शकों का शुक्रियादा किया और कहा कि हम ओवल में इसी विश्वास के साथ फिर मिलेंगे।
Herald