विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एशिया से बाहर कदम रखा कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। एशिया से बाहर विराट एंड कंपनी जो लगातार जीत दर्ज कर रही थी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।

भारत को करना पड़ा है दो लगातार सीरीज हार का सामना
भारतीय टीम को पहले तो साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से शिकस्त दी, तो वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से करारी मात झेलनी पड़ी। इन दो लगातार सीरीज हार के बाद अब टीम इंडिया को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत करेगी अपने आप को साबित करने की कोशिश: ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया दौरा भी वैसे भारतीय टीम के लिए मुश्किल माना जा सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने माना है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आपको साबित करने की पूरी कोशिश करेगी।
ब्रेट ली ने कहा कि
“हम(ऑस्ट्रेलियाई) जानते हैं कि भारत निश्चित रूप से आक्रमण करेगा। हम सभी जानते हैं कि उन्हें आपने आखिरी दो सीरीजों में निराशा का सामना करना पड़ा है, इसलिए वो अपनी पूरी डिग्री को दिखाने की कोशिश करेंगे। और हमने तो पहले से ही अपने दो खिलाड़ी खो दिए हैं जिससे कि हमें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।”

स्मिथ-वार्नर के स्थान पर शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मिले ज्यादा मौका
इसके साथ ही ब्रेट ली ने बॉल टेंपरिंग कांड में फंसे प्रतिबंध झेल रहे अपने दो प्रमुख खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को लेकर कहा कि
“मैं देखना पसंद करूंगा कि जिनको इस सीरीज में इनका(स्मिथ-वार्नर) स्थान दिया जाता है मै चाहता हूं कि इन खिलाड़ियों को मौका मिलने के बाद उनमें परिवर्तन नहीं करें। इन खिलाड़ियों को थोड़ा समय दे। मैं मीडिया से भी ऐसा ही विश्वास करता हूं। ये सुनिश्चित करना हमारे लिए जरूरी है कि इन युवाओं के ही दम पर हमें आने वाले खिलाड़ी मिल सके।”
“निश्चित रूप से जब तीन मौकों के बाद उन्होंने कुछ नहीं किया तो फिर आप संभवतः विकल्पों की तलाश करें। हालांकि मैं उन्हें खुद को और मेरे लिए दिखाने के लिए कम से कम तीन मौकों से कम नहीं देना चाहूंगा। जिससे उन्हें अपने खेल में आजादी मिले।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ब्रेट ली ने इस टीम को बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.