Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के कारण टूटा राफेल नडाल का ये सपना, यूएस ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे जोकोविक-पोत्रो

खेल डेस्क। विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल का इस वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लेम यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया है। शीर्ष वरीय नडाल को चोटिल होने के कारण जुआन मार्टिन डेल पात्रो के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला बीच में छोडऩा पड़ा।

इस कारण होती है हनुमा विहारी की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिनती

चोट के कारण नडाल को उस समय मुकाबला छोडऩा पड़ा जब वह तीसरे वरीयता प्राप्त जुआन मार्टिन डेल पात्रो से पहला सेट 6-7 से हारने के बाद दूसरे सेट में 6-2 से पीछे थे। 2009 के चैम्पियन डेल पोत्रो का अब खिताबी मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविक से मुकाबला होगा।

INDvsENG: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, पहली पारी में इंग्लैंड को दिए बड़े झटके

पूर्व विश्व नम्बर वन सर्बिया के नोवाक जोकाविक ने एक अन्य सेमीफाइनल में जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। यह उनका ओवर ऑल 23वां ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।

सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां पर दो बार चैम्पियन बन चुके हैं। उन्होंने यहां पर 2011 और 2015 में खिताब जीता था। अब खिताबी मुकाबले में जोकोविक के सामने डेल पोत्रो की चुनौती होगी।

कुक ने विदाई टेस्ट में खेली पांच मैचों की सीरीज की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी

वैसे दोनों खिलाडिय़ों के बीच अब तक हुए मैचों में नोवाक जोकोविक का पलड़ा भारी रहा है। जोकोविक ने दोनों के बीच हुए कुल मुकाबलों में से 14 में जीत दर्ज की जबकि डेल पोत्रो चार में ही विजय हासिल कर सके हैं।

यहां तक की इस साल के विम्बलडन चैम्पियन जोकोविक ने यूएस ओपन में डेल पोत्रो को 2007 और 2012 में दो बार बिना सेट गंवाए शिकस्त दी थी।

विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात

जोकोविक और नडाल के बीच यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले के बारे में अर्जेंटीना के डेल पोत्रो ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर जोकोविक का काफी सम्मान करता हूं।