Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के साथ अधिक अभ्यास के लिए तैयार क्रिकेट आस्ट्रेलिया

मेलबर्न| क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के आस्ट्रेलिया दौरे पर अधिक से अधिक अभ्यास मैच खेलने के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। सीए अपनी मेजबानी में इस वर्ष के आखिर में भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मेहमान टीम के साथ ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच खेलने के लिए तैयार है।
इंग्लैंड दौरे पर 1-4 से सीरीज हारने के बाद शास्त्री ने कहा था कि वह आस्ट्रेलिया दौरे पर छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के पूर्व ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले केवल एकमात्र अभ्यास मैच खेला था।

सीए के प्रवक्ता ने कहा, “हम बीसीसीआई के साथ इस विकल्प पर चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन अभी तक हमें सीरीज से पहले टूर मैचों की संख्या में इजाफा करने का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।” भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर 21 नवंबर से 18 जनवरी तक तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं।

The post भारत के साथ अधिक अभ्यास के लिए तैयार क्रिकेट आस्ट्रेलिया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.