Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नाजी सलामी के लिए एक प्रशंसक पर आजीवन प्रतिबंध लगाएगा फ्रांसीसी क्लब ल्योन

ल्योन (फ्रांस):  फ्रांसीसी क्लब ल्योन ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले गए चैम्पियंस लीग मैच के दौरान नाजी सलामी के लिए एक प्रशंसक पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को खेले गए इस मैच में ल्योन ने सिटी क्लब को 2-1 से मात दी।

प्रशंसक द्वारा नाजी सलामी की यह घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस वीडियो के जरिए समर्थक को पहचानने की कोशिश की जा रही है। क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “जैसे ही प्रशंसक की पहचान होती है, उसे आजीवन रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।”

The post नाजी सलामी के लिए एक प्रशंसक पर आजीवन प्रतिबंध लगाएगा फ्रांसीसी क्लब ल्योन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.