Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ पहली बार टीम में शामिल हो सकता है ये खिलाड़ी, बाहर हो सकते है बुमराह

स्पोटर्स डेस्क। एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच आज 18 सितंबर को खेलेगी और यह मैच भारत हांगकांग के खिलाफ खेलेगी। हांग कांग के साथ खेला जाने वाला पहला मैच आज शाम पांच बजे शुरू होगा और दोनो ही टीमे ग्रुप बी की है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन टीम में एक एक खास और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिल सकता है।

जी हां, टीम में एक बड़ा बदलाव जसप्रीत बुमराह के रूप में किया जा सकता है और उन्हें पहले मैच में टीम के बाहर बिठाया जा सकता है। दरअसल हांगकांग के खिलाफ मैच के अगले दिन भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। पाकिस्तान के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच से पहले बुमराह को हांग कांग के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में आराम दिया जा सकता है।



Asia Cup 2018: अरे ये क्या, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से धोया

भारत सरकार खेल रत्न पुरस्कार से विराट कोहली और मीराबाई को कर सकती है सम्मानित

खबरों की माने तो अगर बुमराह को टीम से बाहर बिठाया जाएंगा तो खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है। अगर बुमराह को आराम दिया जाता है और उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया जाता है तो उनकी जगह टीम में 20 वर्षीय खलील अहमद को लिया जा सकता है जिनका पहली बार भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बात दे कि अहमद राजस्थान के तेज गेंदबाज है और उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 4.74 की इकॉनमी से 28 विकेट लिए है। इसके अलावा अहमद ने इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम की तरफ से खेलते हुए 4 मैचों में 7 विकेट भी लिए है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बुमराह से पहले ही विराट कोहली को भी दे चुकी है और उनकी जगह टीम में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।



Herald