Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले भारतीय टीम का होटल किया गया शिफ्ट, ये हैं वजह

इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए संयुत अरब अमीरात (युएई) रवाना होगी. भारतीय टीम एशिया कप का अपना पहला मैच हांगकांग की टीम के खिलाफ 18 सितंबर को खेलेगी. वहीं पाकिस्तान टीम के खिलाफ भारतीय टीम 19 सितंबर को मैच खेलेगी. भारतीय टीम अपने ग्रुप स्टेज के यह दोनों मैच दुबई में खेलेगी.

भारतीय टीम का होटल भी दुबई में किया गया शिफ्ट 

भारतीय टीम के दो लगातार मैच दुबई में होने के कारण भारतीय टीम के होटल को भी आबुधाबी से दुबई शिफ्ट कर दिया गया है. लीग स्टेज के अपने दोनों मैच भारतीय टीम को दुबई में ही खेलने है, इसलिए आयोजकों ने भारतीय टीम के होटल की व्यवस्था दुबई में ही कर दी है.

भारतीय टीम दुबई में ग्रैंड हयात होटल में रुकेगी. हालाँकि, और टीमों के मुकाबले भारतीय टीम सबसे देर में दुबई पहुंचेगी, क्योंकि फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है.

हालाँकि, अगर भारतीय टीम सुपर-4 में पहुंचती है, तो उसे आबुधाबी भी जाना पड़ेगा. अगर भारतीय टीम एशिया कप के 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचती है, तो उसे एक बार फिर दुबई के लिए रवाना होना होगा.

ये दिग्गज एशिया कप में कमेंट्री करते हुए आयेंगे नजर 

बता दें, कि एशिया कप की कमेंट्री बॉक्स में हर्षा भोगल और संजय मांजरेकर नहीं होंगे. ये दोनों कॉमेंटेटर वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में सोनी सिक्स पैनल का हिस्सा हैं.

हालांकि, सुनील गावस्कर टूर्नामेंट में कमेंट्री देते हुए नजर आयेंगे. उनके साथ एशिया कप की कमेंट्री पैनल का हिस्सा लक्ष्मन शिवरामकृष्णन, वीवीएस लक्ष्मण होंगे. जहीर खान को भी कमेंट्री बॉक्स में एक विकल्प के तौर पर रखा गया है.

वहीं पाकिस्तान से रमीज राजा और आमिर सोहेल एशिया कप में कमेंट्री करते हुए नजर आयेंगे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स भी एशिया कप की कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे.

श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा और रसेल अर्नोल्ड भी कमेंट्री करते हुए एशिया कप में नजर आयेंगे. बांग्लादेश के अतर अली खान भी इस पैनल का हिस्सा होंगे. वही ब्रेट ली और केविन पीटरसन की कमेंट्री भी एशिया कप में सुनने को मिलेगी.

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है, कि “सभी एशिया कप में से इस बार सबसे अच्छा कमेंट्री पैनल है.” 

 

The post एशिया कप से पहले भारतीय टीम का होटल किया गया शिफ्ट, ये हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.