Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने कहा, इंग्लैंड में हम भले अच्छा खेले लेकिन हार का अंतर बड़ा है

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 1-4 से हार मिली थी। इस सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई थी। भारतीय टीम ने सीरीज में जरुर लड़ाई की लेकिन उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली। उस सीरीज विराट कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के पिचों पर लगातार रन नहीं बना पाया।

विराट जैसे खिलाड़ी की जरूरत

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के अनुसार भारतीय टीम को विराट कोहली जैसे और बल्लेबाजों की जरूरत है। भज्जी के अनुसार टीम को ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो विराट की तरह दुनिया में हर जगह रन बना सके। उन्होंने कहा

“इंग्लैंड में हमारी बल्लेबाजी विराट कोहली के आसपास घुमती रही। यह मुकाबला सिर्फ विराट और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच था। हमें और ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो जो मध्यक्रम में आकर दिलेरी से सभी परिस्थितियों में रन बनाये।”

हमने अच्छा नहीं खेला

इसके साथ ही भज्जी ने साफ कर दिया कि इंग्लैंड में मुकाबले भले ही करीबी रहे हो लेकिन सीरीज के रिजल्ट को देखें तो साफ हो जाता है कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया। उन्होंने कहा

“हमें इंग्लैंड में मौके मिले थे लेकिन हमने उसका फायदा नहीं उठाया। मैं कहना चाहूँगा कि हमें जैसा खेलना चाहिए था, हमने वैसा नहीं खेला। अगर हमने वहां अच्छी बल्लेबाजी की होती तो नतीजे कुछ और हो सकते थे। अंत में हम 4-1 से हारे जो बहुत बड़ा अंतर है। हमने भले ही टक्कर दी लेकिन यह अंतर बहुत बड़ा है और हमें इसपर ध्यान देना पड़ेगा।”

विराट को छोड़कर सभी बल्लेबाज थे फ्लॉप

सीरीज में दो मैच ऐसा थे जहाँ भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर मैच को अपने नाम कर सकती थी लेकिन खराब बल्लेबाजी की वजह से टीम को हार मिली। कुछ मौकों को छोड़ दें तो विराट कोहली को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन खराब बल्लेबाजी की वजह से सीरीज में हार मिली।

The post हरभजन सिंह ने कहा, इंग्लैंड में हम भले अच्छा खेले लेकिन हार का अंतर बड़ा है appeared first on SportzWiki Hindi.