भारतीय टीम के स्पिनर ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक नए लुक में नज़र आएंगे. भारत रविवार को पाकिस्तान से एशिया कप के सुपर फॉर के मुकाबले में भिड़ेगा. इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत और पाक के बीच हुए मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी.
रविंद्र जडेजा का नया लुक
रविंद्र जडेजा ने 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है. बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट निकाले और मैन ऑफ़ द मैच बने.

इस दौरान जडेजा अपने इस दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ हेयर स्टाइल की वजह से भी चर्चा में आ गए. लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी से भी जडेजा ने सुर्खियां बटोरी. मगर अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह अपना लुक बदलने जा रहे हैं. इसकी जानकारी खुद जडेजा ने बीसीसीआई डॉट टीवी को दी है.
फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने जब रविंद्र जडेजा से उनके हेयर स्टाइल के बारे में पुछा तो जडेजा ने कहा कि ”अब ये हेयर स्टाइल पुराना हो गया है. अगले मैच में कोई नया स्टाइल देखने को मिलेगा”
Want to know where @imjadeja‘s love for quirky hairstyles comes from?
Watch the full conversation between #TeamIndia‘s fielding coach @coach_rsridhar & comeback star Ravindra Jadeja – by @28anand.
Full interview here
https://t.co/sXiIbq3qm5 pic.twitter.com/VJxoBqxw2a
— BCCI (@BCCI) September 22, 2018
जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ 29 रन खर्च कर 4 विकेट लेकर एक रिकॉर्ड भी अपना नाम किया. उनके द्वारा किया गया ये प्रदर्शन बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज द्वारा एशिया कप में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भी ये रिकॉर्ड जडेजा के नाम ही था. एशिया कप 2014 में जडेजा ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
वहीँ जडेजा ने वनडे टीम से बाहर होने से पहले अपना आखिरी विकेट बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का लिया था. जबकि 14 महीने की वापसी के बाद अपना पहला शिकार शाकिब को ही बनाया.
The post वीडियो : पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए रविन्द्र जडेजा ने अपनाया नया लुक, ख़ास हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.