खेल डेस्क। ग्रीम क्रेमर एक जिम्बाब्वे क्रिकेटर हैं और मई 2016 में हैमिल्टन मसाकाजा की बर्खास्तगी के बाद जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इसी साल दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलेगी। लेकिन इन सीरीज में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम क्रेमर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ग्रीम केमर करीब आठ महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं जिसकी वजह उनकी घुटने की सर्जरी हैं।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खोला ईशांत शर्मा के लंबू बनने का राज
ग्रीम क्रेमर लेग-स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला मैच इस साल विश्व कप क्वालीफायर में खेला था। इस क्वालीफायर के बाद उन्हें कप्तान के पद से हटा दिया गया था। जिम्बाबे की टीम का ये मजबूर लेग-स्पिन गेंदबाज घुटने की इंजरी से उबार रहा हैं, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरों ने करीब आठ सप्ताह आराम करने की सलाह दी हैं। बता दे जिम्बाबे इस साल सितम्बर और अक्टूबर में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
हाल ही में जिम्बाबे क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज तथा वनडे सीरीज खेलने के लिए टीम का चयन किया हैं। इस टीम चयन में पूर्व कपतान ग्रीम क्रेमर को आराम दिया गया हैं। ग्रीम क्रेमर के साथ-साथ इस ब्रेंडन टेलर, क्रेग इर्विन, सीन विलियम्स और सिकंदर रजा को भी इन सीरीज के लिए चयनित नहीं किया गया हैं। ग्रीम केमर ने देश के लिए 19 टेस्ट, 96 वनडे और 29 टी20 मुकाबलों में क्रिकेट खेला हैं।
31 साल के केमर ने जिम्बाबे टीम के लिए 19 टेस्ट खेले हैं जिनमें अब तक 57 विकेट और 96 वनडे में 119 विकेट और 29 टी20 मुकाबलों में 35 विकेट हासिल किये हैं। केमर ने 19 टेस्ट मुकाबलों में 57 विकेट के साथ साथ बल्लेबाजी में एक शतक लगाया हैं वही वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक हैं।
Herald