भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पांचवा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दी। इस पारी में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए।
युवराज सिंह ने मांगी दुआ
हार्दिक पांड्या को चोट की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा। वह जिस अवस्था में स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए देखकर लगा कि उनकी चोट काफी सीरियस है। उनकी इस चोट के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने हार्दिक के जल्द ठीक होने की दुआ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“हार्दिक पांड्या की इंजरी देखकर काफी दुख हुआ। ऐसा मैदान पर ज्यादा देखने को मिलता है। उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूँ।”
Sad too see @hardikpandya7 ‘s injury ! Don’t see that often on the ground ! Hope he recovers soon
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) September 19, 2018
ऐसे हुए चोटिल

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पीठ में खिंचाव आ गया हैं। पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर डाल रहे हार्दिक पांड्या पांचवी गेंद फेंकने के बाद जमीन पर गिर गए। पहले तो यह समान्य लगा लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं उठे और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया, उसे देखकर मामला गम्भीर लगता है। पांड्या काफी समय से लगातार मैच खेल रहे हैं और उनके इस चोट के पीछे वही एक बड़ा कारण हो सकता है।
एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि उनकी चोट कितनी गहरी है। अगर यह ज्यादा गहरी हुई तो उन्हें एशिया कप से बाहर भी होना पड़ सकता है।हार्दिक पांड्या अगर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं। वह टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। वह मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी करने के साथ ही अंत में आकर बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। इसके साथ ही टीम उनकी फील्डिंग को भी काफी मिस करेगी।
The post हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद युवराज सिंह ने उनके लिए दुआ मांगी appeared first on SportzWiki Hindi.
