खेल डेस्क। आंध्रपदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी आज से ओवल में शुरू हो रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में भारतीय टीम की ओर से अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।
जापान की नाओमी ओसाका ने रच दिया ये इतिहास, यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना से भिड़ेंगी
मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही वह भारत की ओर से टेस्ट कैप हासिल करने वाले 292वें खिलाड़ी बनेंगे। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मैच के लिए भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए गए हैं। हार्दिक पांड्या को रवि चन्द्रन अश्विन को इस मैच के लिए टीम से बाहर किया गया है। उनके स्थान पर हनुमा विहारी और रवीन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। हनुमा विहारी जहां टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे वहीं रवीन्द्र जडेजा पांच मैचों की सीरीज में पहली बार मैदान पर उतरेंगे।
अजिंक्य रहाणे ने टीम के बल्लेबजों को ठहराया इस बात के लिए जिम्मेदार
उम्मीदों के अनुसार पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उत्सुक भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अपने अन्तरराष्ट्रीय डेब्यू मैच के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस मैच के लिए एक बार फिर से केएल राहुल को मौका दिया गया है।
सीरीज में अभी तक अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे केएल राहुल ही बतौर सलामी मैदान पर उतरेंगे।इनके साथ ही युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम प्रबंधन ने एक और मौका दिया है।
यूएस ओपन: सेमीफाइनल में जोकोविक करेंगे जापान के निशिकोरी से मुकाबला
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, मोएन अली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
कोहली और शास्त्री के रवैए से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, मिल रहे है बगावत के संकेत!