Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें टेस्ट मैच में एलिस्टर कुक ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 198 रन बना लिए। जिसमे एलिस्टर कुक ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुक भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। कुक का भारत के खिलाफ ये 30वां टेस्ट मैच है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले हैं।


कुक और पोंटिंग के बाद क्लायव लॉयड और जावेद मियादाद का नंबर आता है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 28 मैच खेले है। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने 27 और वेस्टइंडीज के शिव नारायण चंद्रपॉल ने 25 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेले हैं। कुक ने ये रिकॉर्ड अपने आखिरी टेस्ट मैच में बनाया। वैसे कुक ने इसी के साथ ओवल के मैदान पर अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। ओवल ऐसा दूसरा मैदान है, जहां कुक ने अपने एक हजार रन पूरे किए हैं। इससे पहले कुक ने लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 1735 रन बनाए हुए हैं।

कुक ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए। कुक ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत एक मार्च 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में किया था और अब तक अपने करियर में उन्होंने 161 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने करीब 45 की औसत से 12254 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 294 रन रहा है।


वर्ष 2011 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में उन्होंने 294 रन की पारी खेली थी। कुक ने टेस्ट क्रिकेट में एक विकेट भी लिया है। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 173 कैच पकड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में कुक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं। इसके अलावा वो अपने देश की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वो 11वें नंबर पर हैं।



Herald