इंटरनेट डेस्क। कल खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में कल भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से मात देते हुए एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने कल के मैच में जीत के साथ एशिया कप में अभी तक भी मुकाबला नही हारा है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। कल भारत की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया। और कल के मुकाबले को को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया है। कल पाकिस्तान के गेंदबाजों को एक भी सफलता नही मिल पायी।
पाकिस्तान के खिलाफ कल भारत ने और भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाये कल रोहित शर्मा ने 119 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही उनका साथ दिया शिखर धवन ने शिखर धवन ने 100 गेंदों पर 114 रन बनाये लेकिन वह रन आउट के शिकार हो गए। साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया दोनों खिलाडियों ने 210 रन की पार्टनरशिप बनायी। पाकिस्तान के खिलाफ अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इतने रन की पार्टनरशिप नही की है। साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने वनडे में 13वीं बार शतकीय साझेदारी पूरी की।
शिखर धवन ने कल इस एशिया कप में अपना दूसरा शतक पूरा किया इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी किया। शिखर धवन मात्र एक ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने ने आईसीसी के तीन सबसे बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाये है। इस शतक के साथ शिखर एशिया कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप में दो-दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है।
Herald