खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक सात सितम्बर से ओवल में अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर का अन्तिम मुकाबला खेलेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पांचवां मैच होगा। इस बात की घोषणा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने सोमवार को की है।
भारतीय टीम इस दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी पहला टेस्ट मैच खेलेगी
33 वर्षीय कुक के लिए अन्तिम मुकाबले में एक विशेष बात ये होगी कि जिस टीम के खिलाफ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत की थी अब वह उसी देश के खिलाफ अपना आखिरी अन्तराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत नागपुर में साल 2006 में की थी। इस मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेल शानदार आगाज किया था। इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 60 और दूसरी पारी में 204 रन की शतकीय पारी खेली थी।
अब कुक भारत के खिलाफ अपने अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मुकाबले को भी शतकीय पारी खेल यादगार बनाना चाहेंगे। इंग्लैंड टीम और उनके प्रशंसकों को भी कुक से कुछ इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक अपने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट करियर के दौरान 160 टेस्ट मैचों में 12254 रन चुके हैं। भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कुक अभी तक चार मैचों में 17, 12, 29, 17, 21, 13, 0 रन की पारियां ही खेल सके हैं। इस दौरान उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।
कुक ने अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का मौका गंवा दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे जयादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कुक अभी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) से पीछे हैं।