Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मैथ्यूज से छीनी गई कप्तानी

कोलंबो
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद रविवार को एंजेलो मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाकर आगामी इंग्लैंड के दौरे के लिए उनके स्थान पर दिनेश चंदीमल को कमान सौंपी है। बोर्ड ने कहा कि उसने मैथ्यूज से वनडे और टी20 टीमों के कप्तान पद से त्यागपत्र देने के लिये कहा था ताकि चंदीमल के लिये रास्ता साफ हो सके।

बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज से तुरंत प्रभाव से कप्तान पद छोडऩे का आग्रह किया था।’’ बयान में यह नहीं बताया गया है कि मैथ्यूज को क्यों हटाया गया। एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद मैथ्यूज की कप्तानी की कड़ी आलोचना हो रही थी। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गयी थी।

चंदीमल पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं और अब वह तीनों प्रारूप में देश की अगुवाई करेंगे। इंग्लैंड दस अक्तूबर से होने वाले श्रीलंका दौरे में पांच वनडे, एक टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलेगा।