स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में अब एक बहुत ही बड़ा छेद होने जा रहा है। जब उनके क्रिकेट इतिहास के सबसे दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ अगला टेस्ट मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। एलिस्टर कुक इंग्लैंड के लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं ऐसे में उनका जाना टीम के लिए एक बहुत बड़े खालीपन से कम नहीं है। भले ही एलिस्टर कुक फॉर्म में नहीं थे लेकिन जिस तरह के वो बल्लेबाज रहे हैं। उनका स्थान किसी भी खिलाड़ी के लिए भरना इतना आसान नहीं है। तो आपको दिखाते हैं वो तीन खिलाड़ी जो आने वाले समय में कुक की तरह बन सकते हैं।
जो रूट
इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान जो रूट इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में जगह बनाते हैं। जो रूट में जबरदस्त बल्लेबाजी कौशल है जिसके दम पर उन्होंने अब तक तो सबकुछ दिखाया है। रूट इंग्लैंड के लिए अब तक 73 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें वो 50.44 की औसत से 6154 रन बना चुके हैं। जो रूट में वो सब कुछ है, जिससे कि वो आने वाले समय में इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक जैसा कीर्तिमान कर सके।
ओली पोप
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ही युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ओली पोप ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया। हालांकि उन्हें 2 टेस्ट के बाद ही बाहर कर दिया, लेकिन ओली पोप ने इंग्लैंड के घरेलु क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं उनमें लंबी रेस का घोड़ा होने की सारी काबिलियत हैं।
हसीब हमीद
आपको इंग्लैंड टीम के द्वारा 2016 में किया गया भारत दौरा तो याद ही होगा। इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान एलिस्टर कुक के साथ एक नौजवान खिलाड़ी सलामी बल्लेबाजी करते नजर आया था जिसका नाम है हसीब हमीद… वैसे ये युवा खिलाड़ी उसी दौरे के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर है, लेकिन जिस तरह से इन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान दिखाया उससे वो आने वाले समय में इंग्लैंड के सितारें हो सकते हैं।
Herald